शिक्षा
उसने कहा शिक्षा ज्ञान दिलाती है, मान सम्मान और अभीमान दिलाती है ।
शिक्षा तो जीवन जीने का तरीका सिखाती है
शिक्षा तो वो है जो मनुष्य को इंसान बनाती है।
मैंने पूछा जब शिक्षा ज्ञान दिलाती है तो
ये कागज की डिग्रियां क्यों बाटी जाती है?
उसने कहा शिक्षा डिग्रियों पे खत्म नही होती
शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नोकरी नही होतो,
प्रेम,दया तथा सौहार्द का भाव उत्पन्न करदे वो शिक्षा है ,
जो चलना सिखादें, वो शिक्षा है
जो लड़ना सिखादें, वो शिक्षा है
जो अंधकार से निकाल दे, वो शिक्षा है
जो आत्मनिर्भर बना दे ,वो शिक्षा है
शिक्षा चार दिवारी के अंदर नही दी जा सकती ,
शिक्षा का भंडार तो अपरम्पार है,
आँख खोलकर देखो ज्ञान से भरा ये संसार है
Thankyou
Please share this blog

Nice
ReplyDeleteVery nice lines. 👌👌
ReplyDeleteThankyou
DeletePlease share this blog